रांची
पंचायत सेवक रिश्वत लेते गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 12:58:45 PMरांची, (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को पलामू जिले के रामगढ़ प्रखंड गीत स्थित चौरहट पंचायत के पंचायत सेवक सरयू प्रसाद यादव को 5000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। ब्यूरो के एडीजी पी आरके नायडू ने बताया कि पलामू निवासी नारायण यादव ने ब्यूरो को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि इंदिरा आवास के द्वितीय किस्त के निकासी के लिए संचिका बढ़ाने की एवज में पंचायत सेवक सरयू प्रसाद यादव पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। जांच कराने पर आरोप सत्य पाया गया। इसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर पंचायत सेवक को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 का यह 84वां और पलामू का यह 12वां ट्रैप केस है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार एसीबी की कारवाई जारी रहेगी।