ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
रांची
रावण के अहंकार की तर्ज पर भाजपा सरकारें कर रही हैं काम : कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 12:44:54 PM
रावण के अहंकार की तर्ज पर भाजपा सरकारें कर रही हैं काम : कांग्रेस

रांची, (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने राहुल गांधी के पर हुए हमले को अलोकतांत्रिक, अमर्यादित, व घृणात्मक करार दिया है। उन्होंने कहा है कि गुजरात सरकार के संरक्षण में केन्द्र सरकार के इशारे पर राहुल गांधी के उपर सुनियोजित साजिश के तहत हमला करवाया गया है। रावण के अहंकार की तर्ज पर भाजपा की सरकारें काम कर रही है। तानाशाह सरकार ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। गुजरात की सरकार यह जानते हुए भी कि राहुल गांधी का पहले से कार्यक्रम तय था, इसके बावजूद सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई थी। राहुल गांधी के संघर्ष में देश उनके साथ है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए कुर्बानी का कांग्रेस का इतिहास संघर्ष के लिए जाना जाता है। गरीब, मजलूम, अकलियतों, किसानों, पिछड़ों के शोषण की लड़ाई राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी रहेगी। राहुल गांधी की गाड़ी पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थराव की घटना शर्मनाक है और जो लोग इसके लिए जिम्मेवार हैं, उनको अविलम्ब सजा दी जाए। कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा है कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और जनता के बीच तेजी से बढ़ती स्वीकार्यता को देखते हुए गुजरात सरकार ने हमला करवाया है। राहुल का लगातार शोषण के खिलाफ देश के हर कोने में पहुंचकर वहां के लोगों के साथ खड़ा होना भाजपा को नागवार गुजर रहा है। गुजरात के अंदर भी जिस प्रकार भाजपा के खिलाफ आम लोगों का आक्रोश बढ़ता नजर आ रहा है। उससे घबराकर भाजपा ने राहुल गांधी के उपर हमला करवाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के निर्देश पर सभी जिला कांग्रेस की ओर से पांच अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया जायेगा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS