ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
रांची
डिग्री प्राप्त करना ही जीवन का मकसद नहीं : राज्यपाल
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 12:43:21 PM
डिग्री प्राप्त करना ही जीवन का मकसद नहीं : राज्यपाल

रांची, (हि.स.)। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अब महिलाएं अपनी प्रतिभा और लगन से विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर रही हैं और राष्ट्रीय ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बना रही हैं। श्रीमती मुर्मू ने शुक्रवार को रांची विमेंस कालेज के पहले ग्रेजुएशन डे को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र को अपनी ऐसी बेटियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं कुशल डाक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, शिक्षाविद, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी बनने के साथ ही खेल में भी अपनी प्रतिभा से अमिट पहचान बनायी हैं। लेकिन भारत में अभी भी महिला उच्च शिक्षा की गति अपेक्षित नहीं है। सरकार द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि डिग्री ग्रहण करना ही केवल जीवन का मकसद नहीं है। छात्राओं को समझना होगा कि डिग्री हासिल करने के साथ ही उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपना हर कदम बढ़ाना है। ताकि राष्ट्र निर्माण में उनकी सदा प्रभावी योगदान स्थापित रहे। उन्होंने उपाधि पाने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह लगातार अपनी मेहनत और लगन से लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ें। इस अवसर पर वीसी रमेश पाण्डेय, कालेज की प्राचार्या डॉ मंजू सिन्हा, श्रेया त्रिवेदी, पूजा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS