झारखंड
खादी को सर्व सुलभ कराना उद्देश्य : संजय सेठ
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2017 7:35:40 PM रांची, (हि.स.)। झारखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने कहा कि बोर्ड हरेक पर्व त्यौहार में सर्व साधारण के लिए खादी मेला का आयोजन करता है। इसका उद्देश्य खादी को सर्व सुलभ कराना है। इसके मद्देनजर बोर्ड कार्यालय में नौ दिवसीय श्रावणी खादी मेला का आयोजन किया गया है। यह मेला 29 जुलाई से शुरू हुआ है और छह अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा कि मेले में खादी उत्पादों पर 20 से 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। कुछ उत्पादों पर 50 प्रतिशत की भी छूट है।
मेला में छोटे गुजराती दुकानदारों ने भी गुजराती कपड़ों का स्टॉल लगाया है। यहां लाह की चूड़ियां, पापड़, आचार, जामुन का शिरका सहित अन्य सामान उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि मेला में खादी रेशम राखी भी उपलब्ध है। मेले में बच्चों के खेलने के लिए भी व्यवस्था की गयी है।