ब्रेकिंग न्यूज़
भारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच के क्रम में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हिंदी सीरीज़ पंचायत सीज़न 2 ने सर्वश्रेष्ठ ओटीटी पुरस्कार 2023 जीताशिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी किया, जिसमें तीज, जिउतिया, महाशिवरात्रि का अवकाश समाप्तसोनपुर मेला में जिला प्रशासन के मुख्य मंच से नृत्यांगना राधा सिन्हा ने बिखेरी जलवापशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023" मनायासोनपुर मेला 25 से शुभारंभ, 26 दिसंबर तक चलेगा सारण का विश्वप्रसिद्ध मेलाप्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन पर शोक व्यक्त कियाजनजातीय गौरव दिवस के उत्सव ने जनजातीय लोगों के सर्वांगीण विकास की पहल को नई गति प्रदान की है: श्री अर्जुन मुंडा
रांची
बाबा धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
By Deshwani | Publish Date: 31/7/2017 12:03:29 PM
बाबा धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

रांची,  (हि.स.)।श्रावणी मेला के 22वें दिन चौथे सोमवार को बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा पर जलार्पण करते नजर आ रहे हैं। बोल बम और हर हर महादेव के नारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा है। श्रावणी मेला के 22वें दिन चौथे सोमवार को बाबा नगरी गेरुवा रंग से पट गया है। आज का जलार्पण सुबह चार बजे से प्रारंभ हुआ। वही काँवड़ियों की कतार चमरीडीह तक पहुंच गयी है।
नंदन पहाड़ पर काँवड़़ियों को पुलिस अधीक्षक ए. विजया. लक्ष्मी कतार बद्ध करती नजर आयीं। वहीं सरकार भवन मोड़ पर काँवड़ियों को कतारबद्ध करते अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीपक पांडेय भी दिखे। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में कार्यरत 29 स्वास्थ्य शिविरों मे लगातार स्वास्थ्य कर्मी कांवड़ियों को चिकित्सकीय सुविधा प्रदान कर रहे हैं। सोमवार को सुबह नौ बजे तक लगभग 10 हजार से आधिक शिवभक्तों ने जलार्पण कर लिया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS