रांची
सरकारी बस स्टैंड परिसर अब जगमगाएगा
By Deshwani | Publish Date: 26/7/2017 9:59:26 AMरांची, (हि.स.)। राजधानी के रेलवे स्टेशन रोड स्थित सरकारी बस स्टैंड अब लाइट से जगमगाएगा। रांची नगर निगम की ओर से जल्द ही 10 एलईडी लाइट लगायी जाएगी। नगर निगम की ओर से सरकारी बस स्टैंड में कुल 10 लाइट लगाई जानी है। लगभग 30-35 फीट ऊंचे पोल पर स्टैंड परिसर के चारों ओर लाइटें लगेंगी ताकि रात्रि में भी स्टैंड परिसर जगमग रहे।
वर्तमान में बस स्टैंड परिसर में राज्य के कई जिलों के लिए झारखंड द्रुतगामी वातानुकूलित बस सेवा का संचालन हो रहा है। बीते दिनों नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने सरकारी बस स्टैंड का निरीक्षण किया था। परिसर में विद्युत व्यवस्था नहीं होने व गंदगी देखने के बाद उन्होंने काफी नाराजगी व्यक्त की थी। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्टैंड परिसर में लाइटिंग की व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। इसी को लेकर रांची नगर निगम की ओर से स्टैंड परिसर में लाइट लगायी जा रही है।