ब्रेकिंग न्यूज़
नेपाल: महावीर मेला के दौरान नेपाल पुलिस के फायरिंग करने से एक भारतीय नागरिक बुरी तरह घायलभारत सर्वाधिक वोट के साथ अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के लिए फिर से निर्वाचितभारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच के क्रम में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हिंदी सीरीज़ पंचायत सीज़न 2 ने सर्वश्रेष्ठ ओटीटी पुरस्कार 2023 जीताशिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी किया, जिसमें तीज, जिउतिया, महाशिवरात्रि का अवकाश समाप्तसोनपुर मेला में जिला प्रशासन के मुख्य मंच से नृत्यांगना राधा सिन्हा ने बिखेरी जलवापशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023" मनायासोनपुर मेला 25 से शुभारंभ, 26 दिसंबर तक चलेगा सारण का विश्वप्रसिद्ध मेला
रांची
श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा
By Deshwani | Publish Date: 26/7/2017 9:55:38 AM
श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा

रांची, (हि.स.)। श्रावणी मेला के 17 वें दिन बुधवार को बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रिमझिम फुहारों के बीच सुबह पुरोहित पूजा के बाद प्रातः 3:50 मिनट से जलार्पण शुरू हुआ। श्रद्धालुओं की कतार संस्कार मंडप से शुरू होकर शिवगंगा के चारों ओर दिखाई पड़ रही है। 
सभी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण ढंग से जलार्पण कर रहे हैं। जलार्पण काउंटर से भी जलार्पण करते दिखे श्रद्धालु दिख रहे है। केसरिया रंग से बाबा बैद्यनाथ धाम पूरी तरह रंग गया है। सुरक्षा कर्मी अपने अपने कर्तव्य स्थल पर मुस्तैद हैं। स्वास्थ शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच पड़ताल की जा रही है। 
दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार पूरी विधि व्यवस्था पर नजर बनाये हुए हैं। पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल सिंह द्वार पर उपस्थित है। श्रावणी मेला के 17 वें दिन बुधवार की सुबह नौ बजे तक लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण कर लिया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS