झारखंड
ऑटो पर गिरा पेड़, तीन की मौत
By Deshwani | Publish Date: 25/7/2017 8:24:54 PM
ऑटो पर गिरा पेड़, तीन की मौत

रांची,  (हि.स.)। रातू थाना क्षेत्र के गोविंद नगर रोड के समीप ऑटो पर एक पेड़ गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई । जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में नंद कुमार गुप्ता, शेभा कुमारी और चंदन उरांव की मौत हो गयी। जबकि पांच घायलों में राजेश शर्मा, शंभू कुमार, प्रियंका कुमारी, जगत साव, प्रकाश कुमार शामिल है।

सभी का इलाज रिम्स के इमरजेंसी में चल रहा है। थानेदार अमोद नारायण सिंह ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है। जबकि पांच लोग घायल है। सड़क से पेड़ हटा दिया गया है। यातायात सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि सभी रातू के चट्टी से रांची जा रहे थे। इसी दौरान अचानक पेड़ ऑटो पर गिर गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दो लोगों की मौत हो गयी थी। जबकि इलाज के दौरान रिम्स में एक और व्यक्ति की मौत हो गयी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS