ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
अच्छा संग्रह होने पर होगा झारखंड फिल्म फेस्टिवल : बाउरी
By Deshwani | Publish Date: 25/7/2017 7:22:39 PM
अच्छा संग्रह होने पर होगा झारखंड फिल्म फेस्टिवल : बाउरी

रांची,  (हि.स.)। पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड के कलाकारों में प्रतिभा की कमी नहीं है। अगर यहां के कलाकारों को उचित मंच मिले, तो वह देश और विदेशों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं। झारखंड में फिल्म नीति बनने के बाद झॉलीवुड, बालीवुड, नागपुरी फिल्में बन रही हैं। यहां के पर्यटन क्षेत्रों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बाउरी मंगलवार को अल्का इंटर प्राइजेज की ओर से झारखंड में बनने वाली फिल्म मोर गांव मोर देश के शुभ मुहूर्त पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्य में फिल्म के क्षेत्र में संभावनाएं हैं। आप बेहतर फिल्म सिटी बनायें, तो यहां आने वाले दिनों झारखंडी फिल्म फेस्टिवल भी कराया जायेगा। पहले यहां पर बनने वाली फिल्मों में नक्सलवाद और पलायन दिखाया जाता था। लेकिन जब से फिल्म नीति बनी है, तब से यहां की खूबसूरती को दिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि फिल्म संचार का माध्यम है। आप फिल्म बनायें, यहां पोजेटिव क्या हो सकता है, इस पर फोकस करें। यहां के इतिहासकारों ने शहीदों को तवज्जो नहीं दिया, हमारा दायित्व है कि हम इस दिशा में कुछ करें। 14 सालों में राज्य की छवि खराब हुई है। अब ठीक करने का समय आ गया है। राज्य सरकार इसे प्रोत्साहित भी कर रही है। एक अवसर बन रहा है। झारखंड का गठबंधन गोवा से भी हुआ है। अगर यहां फिल्मों का अच्छा संग्रह हो जाये, तो झारखंडी फिल्म फेस्टिवल भी होगा।
इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक अश्विनी कुमार ने बताया कि इस फिल्म की परिकल्पना सात साल पहले हुई थी। यह फिल्म नागपुरी भाषा में होगी। यह फिल्म गांव की मूलभूत समस्याओं पर आधारित एक पैरलेल फिल्म है। किसान एवं कृषि फिल्म का मुख्य बिंदु है। उन्होंने कहा कि कृषि और शिक्षा और पर्यटन को बढावा देना इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य है। इस फिल्म की शूटिंग झारखंड के विभिन्न जिलों में होगी। इस अवसर पर सुशील अंकन, अभिनेत्री पायल मुखर्जी, सुमन, रविशंकर बरवार, कृष्णाप नायक, रोहन देव पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS