झारखंड
शव बरामद, हत्या की आशंका
By Deshwani | Publish Date: 24/7/2017 3:10:49 PM
शव बरामद, हत्या की आशंका

रांची, (हि.स.)। पुलिस ने गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना स्थित रांगामाटी रेलवे फाटक के समीप से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया । पुलिस के अनुसार व्यक्ति की उम्र 45-50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS