रांची
नक्सलियों के खिलाफ बड़े अभियान की तैयारी
By Deshwani | Publish Date: 24/7/2017 11:24:21 AMरांची, (हि.स.)। राज्य में नक्सलियों के खिलाफ बड़े अभियान की तैयारी की गई है। सूत्रों के अनुसार डीजीपी डीके पांडेय ने इसका आदेश जारी किया है। झारखंड के नक्सल प्रभावित जिलों में यह अभियान चलेगा, जिसका नाम ऑपरेशन मानसून होगा।
इस बार पारसनाथ, बुढ़ापहाड़, सरयू में बड़ा अभियान चलाने की तैयारी की गई है। बड़े नक्सलियों के उन इलाकों में होने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद मुख्यालय स्तर से अभियान की रणनीति तय की गई है। इसमें सीआरपीएफ की 40 कंपनी लगाई जा सकती हैं। एडीजी अभियान आरके मल्लिक पूरे मामले की समीक्षा कर रहे हैं।