रांची
विश्व आदिवासी दिवस नौ अगस्त को
By Deshwani | Publish Date: 24/7/2017 10:57:49 AMरांची, (हि.स.)। विश्व आदिवासी दिवस नौ अगस्त को मनाया जायेगा। यह जानकारी अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद् के महासचिव मोतो कच्छप ने दी।
उन्होंने बताया कि आदिवासी दिवस पर मांग की जायेगी कि राज्य सरकार आदिवासियों के विकास और सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाये। झारखंड के आदिवासियों के बीच खुशहाली, समृद्ध लाये, ताकि झारखंड राज्य विश्व के मानचित्र पर आदिवासी राज्य के रूप में जाना जाये।