ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
रांची
रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द लगेंगे 30 सीसीटीवी कैमरे
By Deshwani | Publish Date: 24/7/2017 10:47:37 AM
रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द लगेंगे 30 सीसीटीवी कैमरे

रांची, (हि.स.)। रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द ही 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अक्टूबर के पहले सप्ताह तक रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से लेकर पांच तक कुल 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 
बताया जाता है कि रांची रेलवे स्टेशन पर पहले से ही 47 कैमरे लगाए गए हैं। अब इन कैमरों की क्षमता बढ़ाए जाने की तैयारी रेलवे कर रहा है। ये सीसीटीवी कैमरे रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाए जाएंगे ताकि स्टेशन परिसर में किसी भी तरह की घटना-दुर्घटना नहीं हो सके। वही रांची रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक स्टेशन बनाने के लिए सितंबर माह में टेंडर खुलेगा। फिलहाल छोटी-मोटी समस्याएं जो हैं उनका निदान किया जा रहा है। 
बीते दिनों रांची रेल मंडल के डीआरएम विजय कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया था। उस समय उन्होंने और 30 सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही थी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS