झारखंड
'बोल बम' के नारों से गूंज रहा है 'बाबा धाम'
By Deshwani | Publish Date: 22/7/2017 3:25:20 PM
'बोल बम' के नारों से गूंज रहा है 'बाबा धाम'

रांची, (हि.स.)। श्रावणी मेले के 13वें दिन शनिवार को भी श्रद्धालुओं की संख्या में प्रत्येक दिन की अपेक्षा ज्यादा देखी गई। हजारों शिवभक्त प्रत्येक दिन बाबा पर जलार्पण कर रहे हैं। शनिवार को पुरोहित पूजा 3 बजकर 50 मिनट पर हुई। इसके बाद जलार्पण शुरू हुआ। सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं को जलार्पण के लिए एक-एक करके भेज रहे हैं। बारिश में भी श्रद्धालुओं का मनोबल टूटा नहीं है और रिम-झिम बारिश के बीच भी लोग कतारबद्ध देखे गए। कांवड़ियों की कतार सरकार भवन होते हुए बीएड कॉलेज से बरमसिया तक पहुंची है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS