झारखंड
सीएम और हेमंत ने मंगल पांडे को किया नमन
By Deshwani | Publish Date: 19/7/2017 4:58:35 PM
सीएम और हेमंत ने मंगल पांडे को किया नमन

रांची,  (हि.स.)। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वंतत्रता सेनानी मंगल पाण्डेय की जन्मदिन पर उन्हें नमन किया। इस मौके पर राज्य के नाम अपने संदेश में सीएम रघुवर दास ने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई के नायक, महान क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडे को शत शत नमन। वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रदूत, महान क्रांतिकारी वीर मंगल पाण्डेय को कोटि-कोटि नमन।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS