ब्रेकिंग न्यूज़
भारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच के क्रम में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हिंदी सीरीज़ पंचायत सीज़न 2 ने सर्वश्रेष्ठ ओटीटी पुरस्कार 2023 जीताशिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी किया, जिसमें तीज, जिउतिया, महाशिवरात्रि का अवकाश समाप्तसोनपुर मेला में जिला प्रशासन के मुख्य मंच से नृत्यांगना राधा सिन्हा ने बिखेरी जलवापशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023" मनायासोनपुर मेला 25 से शुभारंभ, 26 दिसंबर तक चलेगा सारण का विश्वप्रसिद्ध मेलाप्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन पर शोक व्यक्त कियाजनजातीय गौरव दिवस के उत्सव ने जनजातीय लोगों के सर्वांगीण विकास की पहल को नई गति प्रदान की है: श्री अर्जुन मुंडा
रांची
झारखंड में किसान ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 19/7/2017 1:33:03 PM
झारखंड में किसान ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रांची, (हि.स.)। राजधानी में 36 दिनों के अंदर चार किसानों की आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। ताजा घटना चान्हो के बेतलंगी गांव की है जहां 20 वर्षीय किसान संजय मुंडा ने अपने घर में ही फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार सुबह की है।
परिजनों के अनुसार वह खेती-बाड़ी का काम करता था। उसके पिता विकलांग हैं। उसने खेत में गोभी, धनिया,लौकी, करेला, टमाटर और धनिया लगाया था जिसका उचित मूल्य बाजार में नहीं मिल पाया । इस वजह से उसने आत्महत्या कर ली।
थानेदार रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि 2 जुलाई को ओरमांझी के गुंजा गांव के किसान राजदीप नायक कर्ज और बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। 10 जून पिठोरिया के सिमलबेड़ा गांव निवासी कालेश्वर महतो ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी थी। उसने पत्नी के नाम से किसान क्रेडिट कार्ड पर 40,000 का लोन लिया था। जो 61,000 हो गया था।
15 जून को पिठोरिया के सुतिया पर गांव निवासी किसान बलदेव महतो ने कुएं में कूदकर जान दे दी थी। उसने केसीसी पर 25 हजार रु. का लोन लिया था। तीनों ही मामलों में पुलिस की जांच जारी है।
मामले का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पिठोरिया में किसानों के आत्महत्या के बाद विपक्षी पार्टियों ने एक दिन का बंद भी बुलाया था। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS