ब्रेकिंग न्यूज़
जीडी गोयंका पारामेडिकल की मोतिहारी शाखा का शुभारंभ होटल रूद्रा रिजेंसी परिसर में हुआ, डॉ आशुतोश शरण ने किया उद्धाटनमोतिहारी: 25 टीबी मरीजो को गोद लेंगे डाॅ. आशुतोष शरणरक्सौल: 13 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने तीन को किया गिरफ्तारशिक्षा से बंचित बच्चो को पुनः विधालय से जोड़ने के लिए निकाला गया जागरूकता रैलीभारत, यूके की प्रमुख रदरफोर्ड एपलटन प्रयोगशाला में सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करेगाडॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह बने भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्षभारतीय नौसेना का नौसेना उड्डयन उद्योग आउटरीच कार्यक्रम कोलकाता में आयोजितनेपाल: बीरगंज में रात्रिकालीन बाजार लगाने को लेकर प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन
झारखंड
पूर्व राज्यपाल से मिले युगांतर भारती के सचिव
By Deshwani | Publish Date: 18/7/2017 7:08:21 PM
पूर्व राज्यपाल से मिले युगांतर भारती के सचिव

रांची, (हि.स.)। झारखण्ड के पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्था युगांतर भारती के सचिव आशीष शीतल और युगांतर आर्ट क्राफ्ट एंड कल्चर के दीपांकर कर्मकार ने मंगलवार को धुर्वा स्थित ज्यूडिशियल परिसर में पूर्व राज्यपाल प्रभात कुमार से मुलाकात की। साथ ही राज्य में पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की जानकारी दी।

शीतल ने बताया कि दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रयास से दामोदर औद्योगिक प्रदूषण के भारत से 80 प्रतिशत साफ हुआ है, लेकिन शहरी और नगरीय प्रदूषण से छुटकारा नहीं मिल पाया है। सिम्फ़र, धनबाद, जल संसाधन विभाग, झारखण्ड सरकार, रांची एवं विनोवा भावे विश्वविद्यालय, झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिसद और युगांतर भारती के संयुक्त तत्वावधान में दामोदर नद के जल की गुणवत्ता का परीक्षण एवम मूल्यांकन साथ मिलकर किया जायेगा। बोकारो स्टील प्लांट अभी भी औद्योगिक कचरा नदी में बहा रहा है। एशिया प्रसिद्ध सारंडा जंगल के जैव विविधता संरक्षण पर हो रहे कार्यों की जानकारी दी। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS