रांची
दस हजार से अधिक शिव भक्तों ने किया जलार्पण
By Deshwani | Publish Date: 18/7/2017 10:37:58 AMरांची, (हि.स.)। श्रावणी मेला के नौवें दिन मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में आये शिवभक्त बाबा पर जलार्पण के लिए कतारबद्ध नजर आए। पुरोहित पूजा के बाद सुबह तीन बजकर 42 मिनट पर जलार्पण शुरू हुआ। श्रद्धालु कतारबद्ध हो कर जलार्पण कर रहे हैं। शिवगंगा के चारों ओर श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई है। कतारबद्ध होकर जलार्पण के लिये श्रद्धालु जा रहे हैं।
श्रावणी मेला के नौवें दिन श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। सुबह बाबा-मंदिर मे जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुंच गयी। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह नौ बजे तक करीब 10 हजार से अधिक शिवभक्त बाबा पर जलार्पण कर चुके थे।