झारखंड
राष्ट्रपति चुनाव : हेमंत सोरेन ने डाला वोट
By Deshwani | Publish Date: 17/7/2017 4:09:23 PMरांची, (हि.स.)। राष्ट्रपति चुनाव में मत डालने विधानसभा पहुंचे नेता विपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि यह चुनाव विचारधारा की लड़ाई है। जीत हार मायने नहीं रखती। आंकड़ा नहीं है तो इसका यह मतलब नहीं कि हम हर जुल्म सहते रहेंगे।
निर्दलीय एनोस एक्का होटवार जेल से वोट देने व्हील चेयर से पहुंचे। राजग के घटक दल आजसू के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी और विधायक विकास मुंडा ने वोट डाला। आखिर में कांग्रेस की निर्मला देवी और झाविमो के प्रकाश राम ने अपना मत डाला। चुनाव को लेकर बनाए गए मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।