झारखंड
पर्यावरण की रक्षा जरूरी : उषा पाण्डेय
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2017 7:40:52 PM
पर्यावरण की रक्षा जरूरी : उषा पाण्डेय

रांची, (हि.स.)। राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष उषा पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा जरूरी है। इसके लिए पौधारोपण अधिक से अधिक करें। हमें पौधों को बचाना है और लगाना भी है। पेड़ हमें हरियाली देते हैं और पर्यावरण स्वच्छ रहता है।

उषा पाण्डेय शनिवार को भारत विकास परिषद की ओर से बड़गाईं स्थित मुक्तिधाम परिसर में पौधारोपण पखवाड़ा के तहत पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करने के बाद बोल रही थी। उन्होंने कहा कि पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। शुद्ध हवा और जल के लिए हरियाली जरूरी है। यह एक पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ केपी सिन्हा, जीएन सिंह, सत्येन्द्र कुमार मल्लिक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS