ब्रेकिंग न्यूज़
नेपाल पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को कई देशों के विदेशी रूपयो के साथ किया गिरफ्ताररक्सौल में गणेश महोत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजनभारत-नेपाल सीमा पर एक संदिग्ध बगलादेशी गिरफ्तारमोतिहारी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 से शुरू होगी पीएम विश्वकर्मा सम्मान योजना, 140 जातियों को मिलेगा लाभमोतिहारी: ईस्ट चंपारण लायंस ने ब्लड डोनेशन कैंप का किया आयोजनविश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्चयूजीसी ने कहा- डिग्री व प्रोविजनल प्रमाणपत्रों पर आधार नम्बर छापने की अनुमति नहींविकास वैभव और चिराग पासवान को मानव अधिकार रक्षक की महिला टीम ने बांधी राखी
झारखंड
एयर एशिया के विमान से टकराई चिड़िया, सभी यात्री सुरक्षित
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2017 5:25:56 PM
एयर एशिया के विमान से टकराई चिड़िया, सभी यात्री सुरक्षित

रांची,  (हि.स.)। झारखंड में राजधानी रांची स्थित हवाईअड्डे पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। शनिवार रांची से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट ने जैसे ही टेक ऑफ किया उससे एक चिड़िया टकरा गई। इसके बाद विमान ग्राउंडेड हो गया। बर्ड हिट से इंजन के कई ब्रेक टूट गए। इंजन से आग की चिंगारी भी निकलने लगी।

विमान के चिड़िया से टकराने के बाद अंदर अफरा-तफरी मच गई। फ्लाइट में सवार 174 यात्री बाल-बाल बच गए। सभी को फौरन विमान से निकाला गया। हादसे के बाद एयर एशिया को रांची रूट की अपनी सारी फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी। दोपहर 2.20 बजे रांची से कोलकाता और रांची-दिल्ली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। कंपनी के तकनीकी सलाहकार विमान को ठीक करने में लगे हुए हैं। एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स बेहद परेशान नजर आए।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS