झारखंड
नक्सलियों ने जेसीबी और ट्रैक्टर फूंका
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2017 4:52:34 PMरांची, (हि.स.)। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने चतरा जिले के जावादोहरी गांव के समीप स्कूल पर खड़े जेसीबी और ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। घटना को माओवादिओ ने 14 जुलाई की देर रात अंजाम दिया। माओवादियो की संख्या 50 के आसपास बताई जा रही है। सभी नक्सली अत्याधुनिक हथियार से लैस थे। एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है। नक्सलियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।