झारखंड
चारा घोटाले के तीन मामलों में पेश हुए लालू
By Deshwani | Publish Date: 13/7/2017 6:54:53 PM
चारा घोटाले के तीन मामलों में पेश हुए लालू

 रांची,  (हि.स.)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के तीन अलग-अलग मामले में गुरुवार को कोर्ट में पेश हुए। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत में चारा घोटाला आरसी 64 ए/96 मामले में बिहार विधानसभा के तत्कालीन अवर सचिव मो. जैनुल और सांसद जयप्रकाश नारायण यादव की गवाही दर्ज की गयी है। यह मामला देवघर कोषागार से 90 लाख रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है। जबकि चारा घोटाला आरसी 68 ए/96 मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसएस प्रसाद की अदालत में लालू पेश हुए। इसके बाद मामले में बिहार विधानसभा के तत्कालीन अवर सचिव मो. जैनुल की गवाही दर्ज हुई। यह मामला चाईबासा कोषागार से 37 करोड़ रुपये अवैध निकासी से जुड़ा है। वहीं चारा घोटाला के आरसी 47 ए/96 मामले में लालू सीबीआई के विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत में पेश में हुए। यह मामला डोरंडा कोषागार 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है। अदालत में लालू यादव 14 और 15 जुलाई को भी उपस्थित होंगे। वहीं लालू आरसी 38 ए /96 मामले में शुक्रवार को कोर्ट में पेश होंगे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS