ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
रांची या दुमका में बनेगा आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों का म्यूजियम
By Deshwani | Publish Date: 11/7/2017 6:01:58 PM
रांची या दुमका में बनेगा आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों का म्यूजियम

रांची,  (हि.स.)। कल्याण विभाग की ओर से राजधानी रांची और दुमका में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों का म्यूजियम बनाया जाएगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर कल्याण विभाग ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों का म्यूजियम तैयार करने का प्रस्ताव तैयार किया है। संभावना जताई जा रही है कि अगले वित्तीय वर्ष में संग्रहालय का निर्माण लगभग दो करोड़ रुपये से किया जाएगा।
झारखंड के आदिवासी समुदाय के स्वतंत्रता सेनानियों का संग्रहालय बनाया जाएगा। इधर म्यूजियम बनाए जाने को लेकर विभाग ने कई स्वतंत्रता सेनानियों का नाम तय किया है। इन स्वतंत्रता सेनानियों में बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, तेलंगा खड़िया, सिदो कान्हू, वीर बुधु भगत, जतरु टाना भगत, दिवा किशुन, गया मुंडा और नीलांबर-पीतांबर शामिल हैं। बताया जाता है कि संग्रहालय में इन स्वतंत्रता सेनानियों के भारत की स्वतंत्रता में उनके योगदान को याद किया जाएगा। साथ ही उनके योगदान को भी दर्शाया जाएगा।
यह संग्रहालय राजधानी रांची या दुमका में बनाया जाएगा। हालांकि स्थल के चयन को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसे लेकर कल्याण विभाग जमीन की तलाश कर रहा है। बताया जाता है कि राजधानी के मोरहाबादी स्थित खाली पड़ी जमीन को नए संग्रहालय के रूप में बढ़ाया जाएगा। म्यूजियम निर्माण में केंद्र सरकार सहयोग करेगी। बताते चलें कि आदिवासी समुदाय और उनके रहन-सहन खान-पान व बोली की जानकारी देने वाला एक संग्रहालय पहले से ही मोराबादी में स्थित है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS