झारखंड
राज्य प्रशासनिक सेवा के 24 अधिकारियों के तबादले
By Deshwani | Publish Date: 11/7/2017 6:08:42 PM
राज्य प्रशासनिक सेवा के 24 अधिकारियों के तबादले

रांची,  (हि.स.)। झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेर-बदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के 24 अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गये हैं। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार अपर सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर पदस्थ प्रेमकांत झा उपनिदेशक रिनपास कांके रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, संयुक्त निदेशक कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची द्वारा अधिसूचित अपर समाहर्ता पलामू के पद पर पदस्थापन, संजय बिहारी अम्बष्ठ को स्थानांतरित करते हुए राजस्व अधिकारी आवास बोर्ड अपर नगर आयुक्त धनबाद नगर निगम धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है।

प्रदीप कुमार प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए अपर समाहर्ता पलामू के पद पर स्थापित किया गया है। राजस्व पदाधिकारी आवास बोर्ड झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित सुरेंद्र कुमार वर्मा को स्थानांतरित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी हजारीबाग सदर के पद पर स्थापित किया गया है। विनय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम दुमका के पद पर, वहीं संजीत को सचिव स्वर्णरेखा परियोजना जमशेदपुर के पद पर पदस्थापन, सुरेश कुमार दुदानी को अपने कार्यों के साथ अपर निदेशक भू-अर्जन एवं पुनर्वास स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना जमशेदपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आवासीय दंडाधिकारी बोकारो के पद पर पदस्थापित श्रीमती मेनका को अनुमंडल पदाधिकारी हजारीबाग के पद पर पदस्थापन किया गया। श्रीमती मेनका आवास योजना अधिकारी बोकारो के पद पर यथावत बनी रहेंगी।
सचिव रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण रांची के पद पर पदस्थापित सुनील क्लेमेंट ओडिया को स्थानांतरित करते हुए निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण गढ़वा के पद पर पदस्थापन किया गया है। आयुक्त के सचिव दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल रांची के पद पर पदस्थापित मोईनउद्दीन खान को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी लातेहार के पद पर पदस्थापित श्रीमती शैल प्रभाकर की सेवा खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड रांची से वापस लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ लातेहार के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं अवर सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित नंदकिशोर गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी मेदिनीनगर सदर के पद पर स्थापित किया गया है।
निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण बोकारो के पद पर पदस्थापित संदीप कुमार को सक्षम प्राधिकार ओएनजीसी बोकारो का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिला पंचायत राज पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के पद पर पदस्थापन सत्यप्रकाश की सेवा ग्रामीण विकास विभाग झारखंड रांची से वापस लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर गुमला के पद पर पदस्थापित किया गया है। उपनगर आयुक्त धनबाद नगर निगम धनबाद के पद पर पदस्थापित अनिल कुमार यादव को स्थानांतरित करते हुए इनकी सेवा जिला भू अर्जन अधिकारी के पद पर पदस्थापन के लिए राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड रांची को सौंपी गयी है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रपुरा बोकारो के पद पर पदस्थापन मनोज कुमार तो ग्रामीण विकास विभाग झारखंड रांची से वापस लेते हुए उप नगर आयुक्त धनबाद नगर निगम धनबाद का पद इन के पदस्थापन आयोजित अवक्रमित करते हुए वेतनमान में पदस्थापित किया गया है। भूसंपदा पदाधिकारी रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार रांची के पद पर पदस्थापित विद्या भूषण कुमार को स्थानांतरित करते हुए कार्यपालक दंडाधिकारी दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डाल्टनगंज के पद पर पदस्थापन सिटी अजय कुमार साहू की सेवा नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड रांची से वापस लेते हुए अंचल अधिकारी के पद पर पदस्थापन के लिए इनकी सेवा एवं राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड रांची को सौंपी गयी है।
कार्यपालक पदाधिकारी चास नगर परिषद के पद पर पदस्थापन कृष्ण कुमार कि सेवा नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड रांची से वापस लेते हुए अगले आदेश तक कार्यपालक दंडाधिकारी धनबाद के पद पद पद स्थापित किया गया है।
कार्यपालक पदाधिकारी गिरिडीह नगर परिषद गिरिडीह के पद पर पदस्थापित राजीव कुमार मिश्र की सेवा नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड रांची से वापस लेते हुए अंचल अधिकारी के पद पर पदस्थापन के लिए राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड को सौंपी गयी है। कार्यपालक पदाधिकारी हजारीबाग नगर निगम हजारीबाग के पद पर पदस्थापन आशीष कुमार की सेवा नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड रांची से वापस लेते हुए अंचल अधिकारी के पद पर पदस्थापन के लिए राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग रांची को सौंप दिया गया है।



 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS