झारखंड
लालू पहुंचे रांची, 11 को कोर्ट में होगी पेशी
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2017 8:26:57 PMरांची, (हि.स.)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का सोमवार को रांची एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। रांची एयरपोर्ट से लालू सीधे राजकीय अतिथिशाला के लिए रवाना हो गये। लालू मंगलवार को चारा घोटाला के एक मामले में सीबीआई कोर्ट में पेशी के लिए रांची पहुंचे है। चारा घोटाला आरसी 68ए /96 चाईबासा कोषागार से 37.62 करोड़ रुपये अवैध निकासी से जुड़ा है। इस मामले में एसएस प्रसाद की कोर्ट में 313 सीआरपीसी के तहत स्टेटमेंट रिकार्ड किया जाएगा।
रांची एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी,पूर्व विधायक जनार्दन पासवान,पूर्व विधायक संजय कु सिंह यादव,पूर्व सांसद मनोज भुईया,प्रदेश महासचिव कैलाश यादव, प्रवक्ता डा मनोज कुमार, अफरोज आलम, सुरेन्द्र यादव, प्रणय बबलू , हरदेव साहू, सतरूपा पाण्डेय, अर्जुन यादव, रमेश यादव नीरज खलखो सहित कई कार्यकर्ता फूल माला और गुलदस्ता के साथ मौजूद थे।