ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
राष्ट्रपति चुनाव : झारखंड में एनडीए दोगुना से अधिक भारी
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2017 7:03:41 PM
राष्ट्रपति चुनाव : झारखंड में एनडीए दोगुना से अधिक भारी

रांची,  (हि.स.)। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्य के राजनीतिक दल इस संबध में अपना स्टैंड स्पष्ट कर चुके हैं। सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल झामुमो के इर्द-गिर्द ही अन्य पार्टियां खड़ी होगी। सरकार के काम-काज से नाराज चल रही भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी ने साफ कर दिया है कि राष्ट्रपति चुनाव में वह एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के पक्ष में मतदान करेगी। उधर झामुमो के बाद राज्य की दूसरी बड़ी पार्टी कांग्रेस, झाविमो, वामपंथी मामस और भाकपा माले के अलावा बसपा विधायक यूपीए की प्रत्याशी मीरा कुमार के साथ जायेंगे। छोटे दलों में झापा के एनोस एक्का, नौजवान संघष मोर्चा के भानु प्रताप शाही और जय भारत समानता पार्टी की गीता कोड़ा की एनडीए के साथ जाने की सम्भावना है। 

राष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद 12 जुलाई को रांची आ रहे हैं। कोविंद यहां एनडीए विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेंगे और उनका समर्थन मांगेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार एनडीए विधायक दल की बैठक में निर्दलीय सहित छोटे दलों के अन्य विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। विपक्ष की साझा उम्मीदवार मीरा कुमार आठ जुलाई को रांची आयीं थी। वे यहां नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के आवास पर यूपीए सांसदों और विधायकों की बैठक में शामिल हुई थीं। मीरा कुमार ने बाद में प्रेस कांफ्रेस में कहा कि सबने उन्हें समर्थन देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने वोटरों से चुनाव में अंतरात्मा की आवाज पर मत देने का आग्रह किया है। राष्ट्रपति का चुनाव 17 जुलाई को होना है। इसे लेकर झारखंड विधानसभा में भी मतदान केन्द्र बनाया जा रहा है। इसमें विधायकों के साथ-साथ यहां के सांसद भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी व्हिप जारी नहीं होता है। इसलिये कई सांसद और विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज पर भी वोट डालते हैं। लेकिन चुनावी गणित का जो समीकरण है, उस हिसाब से झारखंड में एनडीए का पलड़ा विपक्षी गठबंधन से करीब दोगुना भारी है। झारखंड में लोकसभा के 14 और राज्यसभा के छह कुल 20 सांसद हैं। एक सांसद के वोट का मूल्य 708 होता है। इस तरह राज्य के सांसदों के मतों का मूल्य 14,160 होता है। झारखंड में कुल 81 विधायक हैं। राज्य की आबादी के आधार पर तय झारखंड के एक विधायक के वोट का मूल्य 176 होता है। इस हिसाब से राज्य के विधायकों के मतों का मूल्य 14,256 होता है। कुल मिलाकर यहां के मतों की संख्या 28,416 लोकसभा में भाजपा के 12 और राज्यसभा में दो सदस्य हैं। राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य परिमल नथवाणी का वोट भी एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में जाना तय है। इस प्रकार एनडीए सांसदों के मतों का मूल्य 10,620 होता है। विधानसभा में एनडीए के 47 सदस्य हैं। इनमें भाजपा के 43 और चार आजसू के हैं। इनके अलावा एनोस एक्का,भानु प्रताप शाही और गीता कोड़ा का वोट भी एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में जायेगा।
 
ऐसे में एनडीए और समर्थक विधायकों के मतों का मूल्य 8880 होता है। इसमें सांसदों के मतों का मूल्य मिला देने से कुल संख्या 19,420 होती है। उधर लोकसभा और राज्यसभा मिला कर झामुमो के तीन, कांग्रेस के एक और राजद के एक कुल पांच सांसद हैं। इनके वोटों का मूल्य 3540 होता है। झारखंड विधानसभा में झामुमो के 19, कांग्रेस के सात, झाविमो के दो, मामस के दो और भाकपा माले का एक सदस्य हैं। इनके वोटों का मूल्य 5456 होता है। इस तरह विपक्षी सांसदों और विधायकों के वोटों का मूल्य 8996 होता है, जो एनडीए के आधे से भी कम है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS