झारखंड
चारा घोटाला : लालू समेत पांच का बयान 11 को होगा दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2017 11:47:59 AM
चारा घोटाला : लालू समेत पांच का बयान 11 को होगा दर्ज

रांची, (हि.स.)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंगलवार को रांची आएंगे। यादव को चारा घोटाले के एक मामले में रांची स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश होना है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसएस प्रसाद की अदालत में चारा घोटाला के आरसी 68ए/96 मामले में पेश होना है। इस मामले में यादव, पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, आरके राणा, विद्या सागर निषाद, और ध्रुव भगत का बयान दर्ज किया जायेगा। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS