ब्रेकिंग न्यूज़
जीडी गोयंका पारामेडिकल की मोतिहारी शाखा का शुभारंभ होटल रूद्रा रिजेंसी परिसर में हुआ, डॉ आशुतोश शरण ने किया उद्धाटनमोतिहारी: 25 टीबी मरीजो को गोद लेंगे डाॅ. आशुतोष शरणरक्सौल: 13 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने तीन को किया गिरफ्तारशिक्षा से बंचित बच्चो को पुनः विधालय से जोड़ने के लिए निकाला गया जागरूकता रैलीभारत, यूके की प्रमुख रदरफोर्ड एपलटन प्रयोगशाला में सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करेगाडॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह बने भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्षभारतीय नौसेना का नौसेना उड्डयन उद्योग आउटरीच कार्यक्रम कोलकाता में आयोजितनेपाल: बीरगंज में रात्रिकालीन बाजार लगाने को लेकर प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन
झारखंड
राजधानी का बाजार हुआ केसरियामय
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2017 10:58:28 AM
राजधानी का बाजार हुआ केसरियामय

रांची, (हि.स.)। सावन मास के स्वागत में बाजार सज-धजकर तैयार हो गया है। बाजार में केसरिया रंग छाने लगा है। चहुंओर केसरिया ही केसरिया नजर आने लगा है। बाजार में महिलाओं के केसरिया रंग की साड़ी, पुरुषों के लिए धोती, पैंट, गमछा आदि की बहुत डिमांड है। 

कांवड़, केसरिया वस्त्र, पूजन के सामानों, बेलपत्र आदि की बिक्री होने लगी है। रांची होकर बाबा धाम जाने वाले अधिकतर श्रद्धालु पूजा के लिए खरीदारी करते हैं। गुरु पूर्णिमा से ही सुल्तानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होने लगा है। दूसरी ओर सावन माह के आते ही कई होटलों में मांसाहारी सामानों की बिक्री एवं प्याज और लहसुन बंद हो गए हैं। कई निवास स्थलों पर भी प्याज व लहसुन खाना बंद कर दिए हैं। रांची-पटना रोड स्थित शिव वाटिका में पूरे सावन माह देवघर जाने और आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क रहने और भोजन की व्यवस्था की जाती है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS