झारखंड
शिक्षकों का न्याय दिवस 12 जुलाई को
By Deshwani | Publish Date: 8/7/2017 11:01:19 AMरांची, (हि.स.)। 7वें वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर विश्वविद्यालय शिक्षकों की ओर से 12 जुलाई को न्याय दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर विश्वविद्यालय के शिक्षक तैयारी में जुट गए हैं। यह जानकारी शनिवार को शिक्षक संघ के सदस्य प्रोफेसर आनंद कुमार ठाकुर ने दी।
उन्होंने बताया कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक सातवां वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर बीते कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। इसलिए 12 जुलाई को न्याय दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावा 24 जुलाई को दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन एएआईफुक्टो के तहत किया जा रहा है। जिसमें झारखंड से कई विश्वविद्यालय के शिक्षक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जब तक सरकार हमारी मांगे मान नहीं लेती है, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।