झारखंड
विश्व हिन्दू परिषद की बैठक 7 से रांची में
By Deshwani | Publish Date: 6/7/2017 7:48:47 PM
विश्व हिन्दू परिषद की बैठक 7 से रांची में

रांची,  (हि.स.) | विश्व हिन्दू परिषद की प्रांत कार्यसमिति की बैठक 7-9 जुलाई को रांची के रातू रोड स्थित राणी सत्ती मंदिर में होगी। बैठक में प्रांत पदाधिकारी, सभी जिलाओं के पदाधिकारी व प्रांत-जिलों के आयाम प्रमुख भाग लेंगे। बैठक में विगत छह माह के कार्यों की समीक्षा व आगामी छह माह के कार्यक्रम की योजना बनायी जाएगी। साथ ही कुछ प्रस्ताव भी पारित किये जायेंगे। बैठक में विशेष रूप से केन्द्रीय संगठन महामंत्री दिनेश चन्द्र और केंद्रीय संयुक्त महामंत्री मिलिंद पराण्डे उपस्थित रहेंगे।


 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS