ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
वन महोत्सव पर राज्यपाल व सीएम ने किया पौधारोपण
By Deshwani | Publish Date: 5/7/2017 12:49:56 PM
वन महोत्सव पर राज्यपाल व सीएम ने किया पौधारोपण

रांची, (हि.स.)। राजभवन में वन महोत्सव के अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को पौधारोपण किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव तथा नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने भी पौधारोपण किया।
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने समस्त राज्यवासियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही हमारे असली साथी हैं। वृक्ष सृष्टि का आधार है। हर वर्ष अपने जन्मदिन एवं अपने बच्चों के जन्मदिन पर एक-एक वृक्ष अवश्य लगाएं तथा दूसरों को भी लगाने के लिए प्रेरित करें। 
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाना है। पिछले वर्ष 2 करोड़ 57 लाख वृक्ष लगाए गए थे । इस वर्ष 2 करोड़ 66 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें जीवन निर्वाह करने के लिए अनेक उपहार दिए हैं जिनमें वृक्ष एक सबसे महत्वपूर्ण उपहार है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS