ब्रेकिंग न्यूज़
भारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच के क्रम में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हिंदी सीरीज़ पंचायत सीज़न 2 ने सर्वश्रेष्ठ ओटीटी पुरस्कार 2023 जीताशिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी किया, जिसमें तीज, जिउतिया, महाशिवरात्रि का अवकाश समाप्तसोनपुर मेला में जिला प्रशासन के मुख्य मंच से नृत्यांगना राधा सिन्हा ने बिखेरी जलवापशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023" मनायासोनपुर मेला 25 से शुभारंभ, 26 दिसंबर तक चलेगा सारण का विश्वप्रसिद्ध मेलाप्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन पर शोक व्यक्त कियाजनजातीय गौरव दिवस के उत्सव ने जनजातीय लोगों के सर्वांगीण विकास की पहल को नई गति प्रदान की है: श्री अर्जुन मुंडा
झारखंड
आईपीएस अधिकारियों से सीएम ने कहा, आप सब गरीबों की आवाज बनें
By Deshwani | Publish Date: 4/7/2017 8:29:07 PM
आईपीएस अधिकारियों से सीएम ने कहा, आप सब गरीबों की आवाज बनें

रांची,  (हि.स.)। मुख्यमंत्री रघुवर दास से मंगलवार को भारत दर्शन पर आए 2016 बैच के प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने झारखण्ड भ्रमण के क्रम में मुलाकात की। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 'आप सब गरीबों की आवाज बनें। सेवा का उद्देश्य केवल कर्तव्यों का निर्वहन नहीं बल्कि गरीबों, शक्तिहीनों और वंचितों को न्याय दिलाना है। राष्ट्र बिना किसी बाधा के विकास कर सके, इसके लिए आपको जागना होगा।'
आईजी प्रिया दुबे के साथ केरल के आईपीएस विमलादित्य के नेतृत्व में 2016 बैच के सुधांशु धामा, अमित कुमार आनन्द, सुमीत गौड़, प्रेरणा खांडु, मो. शहीन, गिरिपो, प्रवीण कुमार, संध्या स्वामी, आकृति शर्मा, हंसराज वकुल जिंदल, अनिल कुमार, अंकुर गुप्ता, गोपाल चौधरी, पी. चैतन्य उपस्थित थे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS