ब्रेकिंग न्यूज़
जीडी गोयंका पारामेडिकल की मोतिहारी शाखा का शुभारंभ होटल रूद्रा रिजेंसी परिसर में हुआ, डॉ आशुतोश शरण ने किया उद्धाटनमोतिहारी: 25 टीबी मरीजो को गोद लेंगे डाॅ. आशुतोष शरणरक्सौल: 13 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने तीन को किया गिरफ्तारशिक्षा से बंचित बच्चो को पुनः विधालय से जोड़ने के लिए निकाला गया जागरूकता रैलीभारत, यूके की प्रमुख रदरफोर्ड एपलटन प्रयोगशाला में सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करेगाडॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह बने भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्षभारतीय नौसेना का नौसेना उड्डयन उद्योग आउटरीच कार्यक्रम कोलकाता में आयोजितनेपाल: बीरगंज में रात्रिकालीन बाजार लगाने को लेकर प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन
झारखंड
कुछ असामाजिक लोग समाज में अशांति फैलाने में लगे है : बाबूलाल
By Deshwani | Publish Date: 1/7/2017 8:38:58 PM
कुछ असामाजिक लोग समाज में अशांति फैलाने में लगे है : बाबूलाल

रांची,  (हि.स.)। झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि आज देश व राज्य के जो हालात हैं, वह काफी चिंतनीय है। पर्व-त्योहारो के मौके पर अशांति होना कोई दुर्घटना का नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। इसके पीछे कुछ असामाजिक लोग लगे हुए हैं। ऐसे लोग समाज के हितकर नहीं हो सकते हैं, चाहे वे किसी समुदाय से ताल्लुकात क्यों नहीं रखते हों। हम उनके इस नापाक मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे। 

मरांडी शनिवार को झारखंड विकास अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान मे आयोजित ईद मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राज्य में लगातार घट रही घटनाएं, सरकार के एजेंडा का पार्ट है। इस स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय व आपसी एकता की आवश्यकता है। 
उन्होने कहा कि विपक्षी दल जल्द ही सभी समुदायों को साथ लेकर मोरहाबादी मैदान में जुटान कर सरकार के इस साजिश को बेनकाब करेगा। झाविमो अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मुन्ना मल्लिक ने कहा कि आज अल्पसंख्यक समाज अपने-आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। समाज को बांटने की साजिश रची जा रही है। हमें एकजुट होकर ऐसे तत्वों से निपटना होगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS