झारखंड
जेल में छापेमारी, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
By Deshwani | Publish Date: 1/7/2017 8:37:06 PMरांची, (हि.स.)। गढ़वा जिले की उपायुक्त डॉ. नेहा अरोड़ा के नेतृत्व में मंडल कारा में छापामारी की गर्इ। छापेमारी के दौरान जेल में बंद कैदियों के द्वारा छिपाकर रखे गए कई आपत्तिजनक जनक सामान बरामद किया गया।
जेल के अंदर कैदियों के पास से बरामद मोबाइल सहित अन्य समान ने गढ़वा जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। जेल की सुरक्षा में लगे पुलिस के जवानों की मिलीभगत से लंबे समय से कैदियों तक मोबाइल आदि सामान पहुंचता रहता है। बरामद सामग्री मे दो मोबाइल, चार कैंची, चिमटा, मोब्जर आदि बरामद किया गया है। इस दौरान जेल के विभिन्न वार्डों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान छिपाकर रखे गए आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया गया।
छापामारी अभियान में उपायुक्त डॉ. नेहा अरोड़ा के अलावा पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर तिर्की, डीएसपपी मुख्यालय संदीप गुप्ता, सदर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस के अधिकारी एवं जवान शामिल रहे।