झारखंड
पत्थर से कूचकर युवक की हत्या
By Deshwani | Publish Date: 26/6/2017 5:19:22 PM
पत्थर से कूचकर युवक की हत्या

रांची,  (हि.स.)। पुलिस ने पुदांग थाना क्षेत्र के मेरोंग सेरोंग के समीप एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त लोहरदगा जिले के गारडीह गांव निवासी तौफीक अंसारी (24) के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार शव को पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है। घटनास्थल से पुलिस ने दर्जनों शराब और चिप्स सहित खाने पीने के समान को बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थानेदार मो. फारुक ने बताया कि मामला शराब पिलाकर हत्या का प्रतीत होता है पर अभी मामले की गहन-जांच पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त पत्थर को भी बरामद किया गया है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS