झारखंड
सुषमा स्वराज का आभार जताया
By Deshwani | Publish Date: 24/6/2017 8:04:49 PM
रांची, (हि.स.)। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से आठ वर्ष से कम और 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के नागरिकों के लिए पासपोर्ट फीस 10 प्रतिशत घटाने का स्वागत किया है। शुक्ल ने अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी पासपोर्ट दिए जाने के कदम की भी सराहना की है। उन्होंने कहा है कि इससे गांव के सामान्य लोगों को भी पासपोर्ट की विधिवत जानकारी सुलभ होगी। उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आभार जताते हुए कहा है कि प्रत्येक 50 किलोमीटर के दायरे में पासपोर्ट सेवा केन्द्र सुलभ कराने के केन्द्र सरकार की कोशिश सराहनीय है। इससे आम लोगों पर पासपोर्ट बनाने के लिए जो आर्थिक बोझ पड़ता था वह कम होगा। झारखंड के जमशेदपुर, देवघर में जहां डाकघर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र शुरू है। वह राज्य के अन्य जिलों में भी डाकघरों में पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोलने की प्रक्रिया जारी है। शुक्ल ने कहा है कि पुलिस वेरिफिकेशन के लिए ऐप बनाया जाना तथा छह दिनों के अन्दर वेरिफिकेशन प्रक्रिया समाप्त करने का भी निर्णय साहसिक कदम है। इससे महीनों-महीनों तक पासपोर्ट का इंतजार करने वालों को राहत मिलेगी तथा आवेदकों को शीघ्र पासपोर्ट मिल सकेगा।