ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
जनता का विश्वास जीते सरकार : सुदेश महतो
By Deshwani | Publish Date: 23/6/2017 8:16:30 PM
जनता का विश्वास जीते सरकार : सुदेश महतो

रांची, (हि.स.)। आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि सरकार का मतलब सचिवालय नहीं होता। सरकार वह है, जो हर मोर्चे पर जनता का विश्वास जीते। लेकिन राज्य मेंं सरकार के अधिकतर फैसलों का प्रतिकार हो रहा है। महतो शुक्रवार को गिरिडीह जिले के पीरटांड़ में पार्टी के मिलन समारोह में बोल रहे थे। मौके पर जिला परिषद की सदस्य सबीना हांसदा और सायनो हेंब्रम सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू में शामिल हुई। महतो ने कहा कि महज मानचित्र में अलग होने के लिये झारखंड का गठन नहीं हुआ था। जमीन, जंगल, भाषा, संस्कृति और जनभावना की हिफाजत, गांवों के समग्र विकास और आखिरी कतार में शामिल लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए अलग राज्य का गठन हुआ था। लेकिन ये उद्देश्य आज तक पूरा नहीं हो सका। इसलिये चंद लोगों के भरोसे इस राज्य को नहीं छोड़ा जा सकता। 

उन्होंने कहा कि स्पष्ट जनादेश तो लोगों ने देकर दिखा दिया, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा है। पीरटांड़ का पिछड़ापन भी इसका एक छोटा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि वे खुद जनमानस के साथ चलने के हिमायती हैं और लोगों से अपील करते रहे हैं कि आजसू पार्टी की नीति सिद्धांत का साथ दें। हमने लड़कर राज्य लिया है, तो इसे संवारने की चुनौती भी मंजूर है। उन्होंने कहा कि एक साधारण महिला को जगाना उनका मकसद है। महिलायें अब सशक्त हो रही हैं, लेकिन शासन जनप्रतिनिधियों की अनदेखी कर रहा है। कथित पुलिस मुठभेड़ में गये मोतीलील बास्के के मामले में उन्होंने स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग रखी तथा कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। साथ ही पारा टीचरों के हितों की भी बात की। इस अवसर पर प्रवक्ता देवशरण भगत, डॉ यूसी मेहता, राजेंद्र मेहता और दामोदर महतो सहित अन्य लोग शामिल थे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS