ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
श्रमिक संघ से मिले सुबोधकांत सहाय
By Deshwani | Publish Date: 22/6/2017 7:06:45 PM
श्रमिक संघ से मिले सुबोधकांत सहाय

रांची,  (हि.स.)। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीते 45 दिनों से राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकि श्रमिक संघ के लोगों से गुरूवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने राजभवन जाकर मुलाकात की। इस दौरान संघ के लोगों ने अपनी मांगों से सहाय को अवगत कराया। संघ के अध्यक्ष भानु कुमार, महामंत्री तारकेश्वर यादव, अभिजीत कुमार ने बताया कि राज्य सरकार मजदूरों का शोषण कर रही है। शोषण करने में निगम बोर्ड भी पीछे नहीं है।
उन्होंने कहा कि जो मजदूर 10 से 15 वर्षों से काम कर रहे हैं, उन्हें बाहर निकाल दिया गया है। साथ ही बाहरी लोगों को लेने का काम कर रहा है। संघ के लोगों का कहना है कि निगम बोर्ड के कुछ बड़े पदाधिकारी व ठेकेदार से मिलकर निगम और मजदूरों को बेचने का काम कर रहे हैं। लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। साथ ही राज्य सरकार इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मौके पर सहाय ने कहा कि संघ की मांग जायज है। संघ के लोगों के साथ वह हैं। इन सभी मांगों को लेकर वह जल्द ही निगम बोर्ड के अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS