झारखंड
दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 22/6/2017 4:46:34 PMरांची, (हि.स.)। रांची विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय इन्वायरमेंटल एवं बायोटेक्नोलॉजीकल प्रोस्पेक्टस एंड इश्यू इन इंडिया पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया है। यह सेमिनार 23 व 24 जून को रांची विमेंस कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन रांची विमेंस कॉलेज के वनस्पति शास्त्र विभाग की ओर से किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरुवार को कॉलेज की शिक्षिका डॉ. सुषमा दास ने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में अनेक प्रांतों से विशेषज्ञ व शोधार्थी शामिल होंगे। इसमें मेरठ कृषि विश्वविद्यालय से डॉ. भटनागर, बहरामपुर से डॉ. पाणिग्रही, इलाहाबाद से डॉ. रामटेके, पंजाब विश्वविद्यालय से आईएएस दुआ, बनारस के डॉ. जितेंद्र पांडेय सहित अन्य लोग इस सेमिनार में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेमिनार को देखते हुए कई समिति का गठन किया गया है, जो सेमिनार की तैयारियों में जुट गए हैं।