झारखंड
सर्च अभियान के दौरान विस्फोटकों का जखीरा बरामद
By Deshwani | Publish Date: 21/6/2017 2:29:40 PMरांची, (हि.स.)। लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र स्थित खिरखड़ के जंगल से सर्च अभियान के दौरान पुलिस पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। बरामद हथियार भाकपा माओवादी संगठन का बताया जा रहा है। एसपी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि 10 केन बम, 3 देशी कट्टा, भारी मात्रा में डेटोनेटर, एक्सप्लोसिव और कई नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं। पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है। गुप्त सूचना के आधार पर सर्च अभियान के दौरान लातेहार पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने सर्च अभियान चलाया जिसमें पुलिस को सफलता मिली है।