झारखंड
बैंक खाते को आधार से कराएं लिंक
By Deshwani | Publish Date: 20/6/2017 4:37:55 PMरांची, (हि.स.)। केंद्र सरकार ने बैंक में नया अकाउंट खोलने के लिए आधार नंबर को अनिवार्य कर दिया है। पहले से चल रहे खातों को भी आधार से जोड़ने को कहा है। खाते को आधार से लिंक कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की गई है। इसके बाद बिना आधार वाले खातों को निष्क्रिय कर दिया जाएगा।
पिछले हफ्ते ही सरकार ने पेन के साथ आधार संख्या को जोड़ने का आदेश जारी किया था। मंगलवार को एसबीआई बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित तिथि तक आधार संख्या नहीं देने पर ग्राहक का खाता निष्क्रिय कर दिया जाएगा और आधार संख्या दाखिल करने के बाद ही खाता शुरू होगा। पचास हजार या उससे अधिक के लेन-देन के लिए भी आधार नंबर देना अनिवार्य होगा।