झारखंड
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम 21 को
By Deshwani | Publish Date: 20/6/2017 10:41:35 AMरांची, (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को मोराबादी मैदान में योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। योग दिवस पर मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जबकि सरकार में शामिल सभी मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। बताया जाता है कि योग दिवस समारोह सुबह साढ़े छह बजे मोराबादी मैदान में शुरू होगा।
इसे लेकर उपायुक्त मनोज कुमार, एसएसपी कुलदीप द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मोराबादी मैदान का लगातार जायजा ले रहे हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। वहीं अपर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी भी कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।