झारखंड
रामगढ़ में गैंगवार, युवक को लगी गोली
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2017 12:42:22 PMरामगढ़, (हि.स.)। जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सौंदादी में रविवार रात को हुई गैंगवार में एक युवक को गोली लगी है। जानकारी के अनुसार सौंदादी में आयोजित मंडा पूजा देखकर अनूप कुमार साव अपने घर लौट रहा था। इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमला में अनूप को चार से पांच गोलियां लगी है। घटना रात 11:00 की बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ के डीएसपी वीरेंद्र चौधरी, रामगढ़ थाना प्रभारी कमलेश पासवान सहित कई अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान पता चला कि अनूप कुमार का श्रीवास्तव गिरोह से रिश्ता है। अनूप पर गोलियां पांडे गिरोह के लोगों ने चलाई है। देर रात को हुई इस घटना के बाद भुरकुंडा थाना क्षेत्र पतरातू थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है। वहीं, क्षेत्र के डीएसपी वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। गोली से गंभीर रूप से घायल अनूप कुमार का इलाज रांची में चल रहा है उसकी हालत स्थिर बताई गई है।