ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
जीकेसी नयी दिल्ली में 26 मार्च को आयोजित करेगा महादेवी वर्मा सम्मान समारोह
By Deshwani | Publish Date: 18/2/2022 10:47:10 PM
जीकेसी नयी दिल्ली में  26 मार्च को आयोजित करेगा महादेवी वर्मा सम्मान समारोह

पटना। जितेन्द्र कुमार सिन्हा। जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस) महान कवियित्री और सुविख्यात लेखिका महादेवी वर्मा की जयंती के अवसर पर "महादेवी वर्मा सम्मान समारोह" का आयोजन नयी दिल्ली में 26 मार्च को करेगा। उक्त जानकारी मीडिया-कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने दी।





उन्होंने बताया कि पटना में पिछले वर्ष महादेवी वर्मा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस बार यह अयोजन नयी दिल्ली में 26 मार्च को करने जा रहा है। महादेवी वर्मा सम्मान से उन विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर देश और समाज का नाम रौशन किया है।





प्रेम कुमार ने बताया कि सम्मानित किये जाने वाले लोगों में कला, संस्कृति, संगीत, फिल्म, पत्रकारिता, समाजसेवा, समेत अन्य क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल रहेंगे। ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बताया है कि पद्मश्री, ज्ञानपीठ, पद्मविभूषण से सम्मानित महादेवी वर्मा को हिंदी की सर्वाधिक प्रतिभावान कवियत्रियों में से एक माना जाता है। महादेवी वर्मा हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक मानी जाती हैं। महादेवी वर्मा ने हिंदी साहित्य जगत में एक बेहतरीन गद्य लेखिका के रुप में अपनी पहचान बनाई थी। आधुनिक हिन्दी की सबसे सशक्त कवयित्रियों में से एक होने के कारण उन्हें आधुनिक मीरा के नाम से भी जाना जाता है। महादेवी वर्मा एक मशूहर कवियित्री तो थी, इसके साथ ही वे एक महान समाज सुधारक भी थीं।




प्रेम कुमार ने बताया कि प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा है कि महादेवी वर्मा एक महान कवयित्री होने के साथ-साथ हिन्दी साहित्य जगत में एक बेहतरीन गद्द लेखिका के रूप में भी जानी जाती हैं। महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ने उन्हें ‘हिंदी के विशाल मंदिर की सरस्वती’ कहा था। उन्हें आधुनिक मीरा भी कहा गया है क्योंकि इनकी कविताओं में से एक प्रेमी से दूर होने का कष्ट एवं इसके विरह और पीड़ा को बेहद भावनात्मक रूप से वर्णित किया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS