ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
वंदे भारतम नृत्य उत्सव की तीसरी जोनल स्तरीय प्रतियोगिता कल बेंगलुरु में
By Deshwani | Publish Date: 10/12/2021 9:19:01 PM
वंदे भारतम नृत्य उत्सव की तीसरी जोनल स्तरीय प्रतियोगिता कल बेंगलुरु में

दिल्ली। अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता - वंदे भारतम, नृत्य उत्सव की प्रतियोगिताएं वर्तमान में जोनल स्तर पर चल रही हैं। आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने वाले भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में वंदे भारतम रक्षा मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय की एक अनूठी पहल है।





यह पहला मौका है जब देश भर से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं का चयन करने के लिए एक अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिन्हें नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड 2022 के दौरान प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। क्षेत्रीय कार्यक्रम 9 दिसंबर से शुरू हुए और यह 12 दिसंबर, 2021 तक चार अलग-अलग शहरों में जारी रहेंगे।





प्रथम एवं द्वितीय जोनल स्तरीय प्रतियोगिता समाप्त होने के साथ ही अब तीसरी जोनल स्तरीय प्रतियोगिता कल (11 दिसम्बर, 2021) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर भवन, वसंत नगर, बेंगलुरु में सुबह 10.00 बजे से शुरू होगी। बेंगलुरु में तीसरे क्षेत्रीय स्तर के आयोजन के दौरान, शास्त्रीय, लोक, जनजातीय और समकालीन रूपों में भारत के संगीत / गीतों के साथ समृद्ध नृत्य रूपों को देखा जा सकेगा। विभिन्न राज्यों और दक्षिणी क्षेत्र के संघ शासित प्रदेशों के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 25 से अधिक विजेता इस आयोजन में भाग लेंगे। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के ग्रुप इस प्रतियोगिता में भाग लेने की योग्‍यता रखते हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS