राज्य
यूपी के पूर्व सीएम, हिमांचल व राजस्थान के पूर्व गवर्नर कल्याण सिंह का निधन, पीएम मोदी, अमित शाह सहित कई नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की
By Deshwani | Publish Date: 21/8/2021 11:14:03 PMलखनऊ। यूपी के पूर्व सीएम और हिमांचल व राजस्थान के पूर्व गवर्नर कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार थे। उन्हें संक्रमण व सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिससे उन्हें 4 जुलाई को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे 89 वर्ष के थे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में तीन दिनों की राजकीय शोक की घोषण की है। यूपी में 23 अगस्त सोमवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। रविवार को उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ ले जाया जाएगा। पीएम मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कल्याण सिंह के योगदान को देश याद रखेगा।
24 अगस्त सोमवार को अलीगढ़ के निकट नरौरा में गंगा नदी के किनारा उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भारतीय जनता पार्टी और दूसरे दलों के कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कल्याण सिंह के निधन पर कहा कि उन्होंने अपना बड़ा भाई खो दिया है। उनका जाना भावी राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कल्याण सिंह के निधन की दुखद खबर से उन्हें गहरी पीड़ा हुई है। देश के करोड़ों लोग उनके निधन की खबर से दुखी हैं। उनमें से वे भी हैं। उन्हें कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास के दिन श्रीकल्याण सिंह से उनकी फोन पर बात हुई थी। वे मंदिर निर्माण पर काफी खुश थे। उन्होंने कहा था कि उनके जीवन की अंतिम इच्छा पूरी हो रही हे।
कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह ने कहा है कि उनके बाबूजी की इच्छा राममंदिर निर्माण का था। उनकी इच्छा पूरी हो रही है।