राज्य
हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति के बारे में गृह मंत्री अमित शाह ने ली जानकारी
By Deshwani | Publish Date: 12/7/2021 8:35:55 PMदिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात करके राज्य में भारी वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति के बारे में जानकारी ली। श्री शाह ने मुख्यमंत्री को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
एक ट्वीट में श्री शाह ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल-एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य चलाने के लिए जल्द ही वहां पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है।