राज्य
गुआहाटी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 300 बिस्तरों वाले कोविड केयर अस्पताल का किया दौरा
By Deshwani | Publish Date: 18/6/2021 7:57:12 PMदिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज गुआहाटी के सारूसजाई में तीन सौ बिस्तरों वाले कोविड केयर अस्पताल का दौरा किया। यह अस्पताल रक्षा अनुसंधान विकास संगठन-डी आर डी ओ द्वारा स्थापित किया गया है।
इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्व सरमा श्री सिंह के साथ मौजूद थे। रक्षामंत्री ने डी आर डी ओ के कार्य की सराहना की।