राज्य
दिल्ली: नगर निगम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने चार वार्डों में किया कब्जा
By Deshwani | Publish Date: 3/3/2021 8:53:54 PMन्यू दिल्ली। दिल्ली नगर निगम उपचनुाव में आम आदमी पार्टी ने चार वार्डों में जबकि कांग्रेस ने एक वार्ड में कब्जा किया है। आम आदमी पार्टी ने कल्याणपुरी, उत्तरी शालीमार बाग, त्रिलोकी पुरी और रोहिणी सी वार्डों पर जीत हासिल की। कांग्रेस ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम की चौहान बांगर वार्ड पर जीत हासिल की। इन वार्डों पर रविवार को चुनाव कराए गए थे।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों पर मतदान किया है।
उन्होंने कहा कि जनता 15 वर्षों से नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से परेशान थे।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि पार्टी नतीजों पर विश्लेषण करेगी और अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जल्दी ही सुधार करेगी और 2022 के नगर निगम चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी।